Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं :  गणेश जोशी
  • देहरादून

सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं :  गणेश जोशी

AltnewsUttarakhand 13/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्य, विशेष रूप से रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य, शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण उत्तराखंड के वीर सैनिकों की अमर गाथा और उनके बलिदान को समर्पित है, इसलिए हर कार्य में गुणवत्ता और भव्यता का विशेष ध्यान रखा जाए।
मंत्री जोशी ने यह भी निर्देशित किया कि सैन्य धाम के लोकार्पण से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यह धाम प्रदेश के साथ ही देश के हर नागरिक में देशभक्ति और सम्मान की भावना जागृत करेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सैन्य धाम प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।
बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आगामी माह में हल्द्वानी में (प्रस्तावित) पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में भी चर्चा की और अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (सेनि) जे.एन.एस., परियोजना निदेशक रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पार्टी करने वाले पीजी डॉक्टर को निकाला, कई पर जुर्माना
Next: खाद्य संरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के नौ नमूने जांच के लिए भेजे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.