Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दिवाली से पहले नियमितीकरण की उम्मीद में उपनल कर्मचारी, 15 अक्तूबर को निकालेंगे कैंडल मार्च
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दिवाली से पहले नियमितीकरण की उम्मीद में उपनल कर्मचारी, 15 अक्तूबर को निकालेंगे कैंडल मार्च

AltnewsUttarakhand 13/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून (आरएनएस)। दिवाली से पहले नियमितीकरण की उम्मीद लगाए उपनल कर्मचारी अब आंदोलन की तैयारी में हैं। सोमवार को कैबिनेट बैठक में भी नियमितीकरण से जुड़ा निर्णय न आने पर कर्मचारियों में निराशा फैल गई। अब उपनल कर्मचारी 15 अक्तूबर को देहरादून में कैंडल मार्च निकालेंगे और इसके बाद 10 नवंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू करने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।

सरकार की ओर से उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सात महीने पहले एक समिति का गठन किया गया था, लेकिन अब तक समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। हर बार कैबिनेट बैठक से पहले कर्मचारियों को उम्मीद रहती है कि इस बार फैसला होगा, मगर लगातार विलंब से वे नाराज हैं।

उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने कहा कि नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट के आदेश को एक वर्ष पूरा हो रहा है। इसी अवसर पर 15 अक्तूबर को देहरादून में गांधी पार्क से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि दिवाली तक सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। महासंघ 9 नवंबर, राज्य स्थापना दिवस तक प्रतीक्षा करेगा। यदि तब तक सरकार ने निर्णय नहीं लिया, तो सभी उपनल कर्मचारी 10 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।

गोदियाल ने यह भी मांग की कि जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक उपनल कर्मचारियों के पदों को फ्रीज किया जाए। साथ ही विभागों से बार-बार मांगी जा रही सूचनाओं पर जल्द कार्यवाही पूरी करने की आवश्यकता बताई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्रों को दी गई बचाव, राहत और सुरक्षा के उपायों की जानकारी
Next: 1347 एलटी शिक्षकों की नियुक्ति से 1100 अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर संकट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.