Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वदेशी भावना से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत : कुंदन परिहार
  • अल्मोड़ा

स्वदेशी भावना से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत : कुंदन परिहार

AltnewsUttarakhand 14/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा विधानसभा के तत्वावधान में मंगलवार को भाजपा कार्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान–विधानसभा सम्मेलन’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश नयाल ने की। उन्होंने कहा कि महामंत्री के मार्गदर्शन में अल्मोड़ा जनपद राजनीतिक दृष्टि से और अधिक सशक्त होगा तथा विकास की नई योजनाओं से क्षेत्र को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत और प्रकाश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। संयोजक ललित लटवाल ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि व्यापारी प्रकोष्ठ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दुकानदारों, उद्यमियों और पेशेवर वर्ग के बीच स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार हेतु संवाद अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों का संकल्प पत्र भरवाने, प्रमाण पत्र वितरण, स्टार्टअप कम्युनिटी प्रोजेक्ट में मेंटरशिप अभियान, स्वदेशी संकल्प सेमिनार (1 से 15 नवंबर), कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिताएं, आत्मनिर्भर भारत कॉलेज एंबेसडर योजना तथा जिला स्तरीय स्वदेशी मेला (16 से 30 नवंबर) जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ के नारे को अपनाते हुए हर नागरिक को त्योहारी सीजन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक भी होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। परिहार ने कहा कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र है—’तंत्र भी स्वदेशी हो, मंत्र भी स्वदेशी हो, और भाव भी स्वदेशी हो।’ कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, महापौर अजय वर्मा, कार्यक्रम संयोजक ललित लटवाल और नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट सहित दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, कुंदन लटवाल, मनोज जोशी, सुनील बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, संजय डालाकोटी, नरेंद्र आगरी, मनीष जोशी, मदन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, सौरभ वर्मा, गोविंद मटेला, रणजीत सिंह भंडारी, लता बोरा, राजीव राज गुरुरानी, आशा बिष्ट, मीना भैसोड़ा, मीरा मिश्रा, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, देवाशीष नेगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल को मिला भारत गौरव सम्मान
Next: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 196 करोड़ की धनराशि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.