Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अपर जिलाधिकारी मर्तोलिया को दी भावपूर्ण विदाई
  • अल्मोड़ा

अपर जिलाधिकारी मर्तोलिया को दी भावपूर्ण विदाई

AltnewsUttarakhand 14/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी सी.एस. मर्तोलिया को उनके स्थानांतरण पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट स्टाफ द्वारा विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मर्तोलिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ किया। उनके मार्गदर्शन में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता को नई दिशा मिली। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मर्तोलिया के सरल, मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्तित्व की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी मर्तोलिया ने सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्मोड़ा में कार्य करने का अनुभव उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। सी.एस. मर्तोलिया ने अल्मोड़ा अपर जिलाधिकारी के रूप में 24 अगस्त 2021 को कार्यभार संभाला था। उनका स्थानांतरण संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग के पद पर हुआ है। विदाई कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, तहसीलदार सोमेश्वर नेहा धपोला समेत कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फड़ लगाने को लेकर विवाद में किया चाकू से वार, तीन गिरफ्तार
Next: वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल को मिला भारत गौरव सम्मान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.