Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेवा इंटरनेशनल ने आयोजित की व्यवसाय विकास कार्यशाला
  • अल्मोड़ा

सेवा इंटरनेशनल ने आयोजित की व्यवसाय विकास कार्यशाला

AltnewsUttarakhand 16/10/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। नगर के एक होटल सभागार में सेवा महिला ज्योति कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय व्यवसाय विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर अजय वर्मा, सेवा इंटरनेशनल के वरिष्ठ राज्य प्रबंधक तारक राम टी.एस., जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक मोहित जोशी, महिला लघु उद्यमी हर्षिता सुयाल बिष्ट और ट्रेनर सोनिया अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महापौर अजय वर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर मातृशक्ति ही आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर सकती है। इस दिशा में सेवा इंटरनेशनल का प्रयास सराहनीय है, जो महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। कार्यशाला में सेवा महिला ज्योति सिलाई केंद्र, शहरफाटक में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दस युवतियों को उद्यमिता, नवाचार, व्यावसायिक कौशल, वित्तीय प्रबंधन और संचार के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक मोहित जोशी ने राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सेवा इंटरनेशनल के वरिष्ठ राज्य प्रबंधक तारक राम टी.एस. ने विचार को व्यवसाय में बदलने के तरीकों पर सत्र लिया। भुला-भुली ग्रुप, जागेश्वर की महिला उद्यमी हर्षिता सुयाल बिष्ट ने पर्वतीय क्षेत्रों में उद्यमिता और नवाचार से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। इसके अलावा राजन डबराल, भविष्य शर्मा और प्रियंका बहुगुणा ने भी प्रतिभागियों को उद्यमिता और कौशल विकास से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में रेखा फर्त्याल, ललिता, ऊषा, पूजा, सरिता, दीपा और बबीता सहित कई प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पोषण माह के समापन पर महिलाओं को दी कुपोषण से बचाव की जानकारी
Next: राज्यपाल ने सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.