Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 16/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हेमवंती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा में जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बजट की कमी को दूर करने के लिए वे शिक्षा मंत्री के समक्ष यह विषय उठाएंगे। विशिष्ट अतिथि मेयर अजय वर्मा ने प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विगत वर्ष की चैंपियन राबाइका बाड़ेछीना की छात्रा ललिता जड़ौत ने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग की लंबी कूद में प्रिंस कुमार प्रथम, विजय सिंह द्वितीय और गौरव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मानवी रावत प्रथम, हिमानी द्वितीय और गायत्री तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में महेंद्र सिंह ने प्रथम, पियूष चंद्र ने द्वितीय और पियूष राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दिया रावत प्रथम, अंजलि बोरा द्वितीय और दीपा आर्या तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में दीपक बोरा प्रथम, सुमित सिंह द्वितीय और भगवंत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजलि उप्रेती ने प्रथम, सुनीता पांडे ने द्वितीय और कंचन नयाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल ने किया। इस अवसर पर डीईओ (माध्यमिक) चंदन सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग रवि मेहता, मंडलीय मंत्री रवि शंकर गुसाईं, एससी-एसटी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल, मंत्री सुभाष चंद्र, जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 18.80 लाख की ठगी, आरोपी राजस्थान से दबोचा
Next: उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत हुआ सीएचसी चौखुटिया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.