Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नवागत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की ली बैठक
  • अल्मोड़ा

नवागत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की ली बैठक

AltnewsUttarakhand 17/10/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नवागत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण करते ही स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स, संसाधन, अस्पतालों इत्यादि की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद में जो संसाधन उपलब्ध हैं, उनका शत प्रतिशत उपयोग हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहे आंदोलन का भी संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारियां प्राप्त की तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौखुटिया सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किए जाने की शासन से स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि चौखुटिया अस्पताल का आगणन जल्द से जल्द तैयार किया जाए। जिलाधिकारी ने ब्लॉक धौलादेवी के कई गांव में वायरल एवं अन्य कारणों से हुई कैजुअल्टी का भी संज्ञान लिया। इस संबंध में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों से विभिन्न जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ सीपी भैंसोड़ा, पीएमएस जिला अस्पताल डॉ हरीश चंद्र गढ़कोटी, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट सुनील कुमार राज समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंशुल सिंह ने संभाला अल्मोड़ा के जिलाधिकारी का कार्यभार, जनहित के कार्यों को बताया प्राथमिकता
Next: जनपद का सर्वांगीण विकास जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा की प्राथमिकता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.