Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंशुल सिंह ने संभाला अल्मोड़ा के जिलाधिकारी का कार्यभार, जनहित के कार्यों को बताया प्राथमिकता
  • अल्मोड़ा

अंशुल सिंह ने संभाला अल्मोड़ा के जिलाधिकारी का कार्यभार, जनहित के कार्यों को बताया प्राथमिकता

AltnewsUttarakhand 17/10/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शुक्रवार को कलैक्ट्रेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अंशुल सिंह इससे पूर्व हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। कलैक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट के उपजिलाधिकारी सुनील कुमार राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नव नियुक्त जिलाधिकारी का स्वागत किया। इसके बाद अंशुल सिंह कोषागार पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया और कोषागार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डबल लॉक, सिंगल लॉक, सीसीएल और डीसीएल की व्यवस्था की जानकारी ली। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत कक्ष, भूमि अधिग्रहण कक्ष, जिला विकास प्राधिकरण, स्टांप कक्ष, जनाधार कक्ष, भूमि अभिलेख कक्ष, अभिलेखाकार राजस्व अभिलेख और निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पटल सहायकों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी जनता के कार्यों के प्रति संवेदनशील रहें और समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि सभी अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करें ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अंशुल सिंह ने कहा कि जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा और प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व अंशुल सिंह ने चितई स्थित गोलू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धनतेरस और दीपावली पर अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन
Next: नवागत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की ली बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.