Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने किया रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने किया रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 03/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पनुवानौला के खोला में रामलीला महोत्सव का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करेगा, तभी रामराज्य की कल्पना साकार हो सकेगी। विधायक प्रतिनिधि तारा मोहन मेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार रामराज्य की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्र में गुफा मंदिर के विकास और उसे मानसखंड मंदिर माला मिशन से जोड़ने की घोषणा की। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश नाथ ने कहा कि पार्टी समाज विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा ने जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा देवी, पूर्व उपप्रमुख आभा गैड़ा और लीला गैड़ा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अवसर पर गोपाल सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह डसीला, खीमानंद पालीवाल, तारा पांडे, महेंद्र सिंह मेहरा, गोविंद सिंह चम्याल, दीपक भट्ट, गोकुल सिंह डसीला सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह गैड़ा ने की और संचालन बच्ची सिंह गैड़ा ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीआईपी दौरे के मद्देनजर अल्मोड़ा पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान
Next: 8 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को किया जाएगा सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.