Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा में स्थापित होगा जीआईएस सेल
  • अल्मोड़ा

सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा में स्थापित होगा जीआईएस सेल

AltnewsUttarakhand 08/11/2025

अल्मोड़ा। सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा अब वन प्रबंधन को अधिक वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टि से सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। इसके तहत प्रभाग में जल्द ही जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) सेल स्थापित किया जाएगा। शनिवार को प्रभागीय वन अधिकारी अल्मोड़ा दीपक सिंह और सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के प्रभागीय वन अधिकारी प्रदीप धौलाखंडी के निर्देशन में वन चेतना केंद्र, मिनी जू अल्मोड़ा में जीआईएस के उपयोग और वन विभाग में इसकी महत्वता विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रोफेसर जीवन सिंह रावत और डॉ. नवीन चंद्र जोशी, निदेशक मानसखंड विज्ञान केंद्र, ने प्रतिभागियों को जीआईएस की उपयोगिता और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में सिविल सोयम वन प्रभाग और अल्मोड़ा वन प्रभाग से आए लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रभागीय वन अधिकारी प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि जीआईएस तकनीक के माध्यम से वनों का अधिक सटीक सर्वेक्षण, सीमा निर्धारण, वृक्ष प्रजातियों की निगरानी और वन संसाधनों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा। इसके लिए प्रभाग स्तर पर समर्पित जीआईएस सेल की स्थापना की जा रही है। कार्यशाला के प्रशिक्षक प्रोफेसर जीवन सिंह रावत, जो प्रसिद्ध हाइड्रोलॉजिस्ट, यूकॉस्ट के सलाहकार और एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में विजिटिंग प्रोफेसर हैं, ने प्रतिभागियों को अपने व्यावहारिक अनुभवों से अवगत कराया। वहीं, विशेष अतिथि डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए वन प्रबंधन में वैज्ञानिक तकनीकों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में सिविल सोयम वन प्रभाग और अल्मोड़ा डिवीजन के रेंज अधिकारियों सहित सभी फील्ड स्टाफ ने भाग लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
Next: राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.