Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 08/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सिमकनी मैदान में शनिवार को एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं जनता को प्रदान की गईं। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती एक ऐतिहासिक अवसर है, जो हमें अपने राज्य के विकास, स्वावलंबन एवं जनसेवा के प्रति नई ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध होता है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, उद्यान, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा तथा खाद्य आपूर्ति विभाग आदि ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, मधुमेह जांच एवं दवा वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं कृषि एवं उद्यान विभाग ने नवीन तकनीकों एवं योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के शिविरों को अत्यंत उपयोगी और लाभकारी बताया। अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक सुनिश्चित कराया जाए। इस शिविर में सैकड़ों लोग विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए। शिविर में कुल 6 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित पंजीकृत हुई, जिनके विषय में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाइक से चरस तस्करी कर रहे दो युवक गिरफ्तार
Next: सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा में स्थापित होगा जीआईएस सेल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.