Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खुरपका-मुँहपका टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

खुरपका-मुँहपका टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 10/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में खुरपका-मुँहपका टीकाकरण अभियान के सातवें चरण की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेश अग्रवाल, उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. आर्या, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पैनी आर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी आर.एस. गुंज्याल, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा 11 विकासखंडों के वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्य विकास अधिकारी ने 11 विकासखंडों में चल रहे टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेश अग्रवाल ने बताया कि जनपद में 4 अक्टूबर से 17 नवम्बर 2025 तक अभियान संचालित किया जा रहा है। अब तक बड़े पशुओं में 1,70,000 के लक्ष्य के सापेक्ष 62 प्रतिशत तथा छोटे पशुओं में 1,50,000 के लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विकासखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि 17 नवम्बर तक टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए और सभी प्रविष्टियां भारत पशुधन एप पर समय से दर्ज की जाएं। साथ ही बैठक में अनुपस्थित वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रदेश का लक्ष्य वर्ष 2030 तक खुरपका-मुँहपका मुक्त होना है। इसी क्रम में अल्मोड़ा जनपद में सातवें चरण के तहत सभी पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण 17 नवम्बर तक किया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रामकृष्ण कुटीर में कुलपति और स्वामी ध्रुवेशानन्द के बीच आगामी कार्यक्रम को लेकर मंथन
Next: उपपा की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और भूमि सुधार पर गहन चर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.