Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रामकृष्ण कुटीर में कुलपति और स्वामी ध्रुवेशानन्द के बीच आगामी कार्यक्रम को लेकर मंथन
  • अल्मोड़ा

रामकृष्ण कुटीर में कुलपति और स्वामी ध्रुवेशानन्द के बीच आगामी कार्यक्रम को लेकर मंथन

AltnewsUttarakhand 10/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने रविवार को रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा का दौरा किया। कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज के साथ उन्होंने आगामी 19 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्वामी विवेकानन्द और रामकृष्ण कुटीर से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन, कुटीर में स्थापित संग्रहालय के उद्घाटन तथा शिवानन्द हॉल में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ। स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज के आमंत्रण पर कुलपति प्रोफेसर बिष्ट ने विश्वविद्यालय और कुटीर के बीच होने वाले सहयोगात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि विवेकानन्द और रामकृष्ण परंपरा की शिक्षाएँ आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं और ऐसे आयोजन युवाओं में आध्यात्मिक चेतना को प्रोत्साहित करेंगे। इस अवसर पर कुटीर के अर्पण महाराज, स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया तथा सह-संयोजक डॉ. ललित चंद्र जोशी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के दो बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन
Next: खुरपका-मुँहपका टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.