Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 30 नवंबर तक सभी राशन कार्डों की ई-केवाईसी अनिवार्य
  • अल्मोड़ा

30 नवंबर तक सभी राशन कार्डों की ई-केवाईसी अनिवार्य

AltnewsUttarakhand 14/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखंड के निर्देशों के तहत जनपद के सभी राशन कार्डों और यूनिटों की ई-केवाईसी 30 नवंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से करवाना आवश्यक है। उन्होंने जनपद के सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी कर लें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी पूर्ण न होने पर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधित राशन कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी की सुविधा जनपद में किसी भी राशन दुकान पर उपलब्ध है, जहां आधार कार्ड दिखाकर यह प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। यह कार्य राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर के आधार पर राज्य के किसी भी राशन दुकान से कराया जा सकता है।

उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों से समय पर ई-केवाईसी पूरी कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में सतर्कता बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Next: अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सीओ ने दिए दिशा-निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.