Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सीओ ने दिए दिशा-निर्देश
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सीओ ने दिए दिशा-निर्देश

AltnewsUttarakhand 14/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा क्राइम मीटिंग के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए जाने के बाद गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने पुलिस कार्यालय सभागार में यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस उपाधीक्षक ने यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि नगर में यातायात नियंत्रण के प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मुख्य बाजार क्षेत्र, पार्किंग स्थलों और नो-एंट्री जोनों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए समय-समय पर पेट्रोलिंग की जाए और सभी कर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता के साथ तैनात रहें। उन्होंने यह भी कहा कि यातायात पुलिस का नागरिकों के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक कर्मी इस बात का विशेष ध्यान रखे। बैठक में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह, उपनिरीक्षक यातायात सुमित पांडे, दान सिंह मेहता सहित यातायात पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 30 नवंबर तक सभी राशन कार्डों की ई-केवाईसी अनिवार्य
Next: संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना समय की आवश्यकता: राजेन्द्र सिंह बिष्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.