Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाल दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाए जागरूकता शिविर
  • अल्मोड़ा

बाल दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाए जागरूकता शिविर

AltnewsUttarakhand 14/11/2025

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर दूरस्थ क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने किया। शिविरों की शुरुआत नालसा थीम गीत ‘एक मुठ्ठी आसमान’ के साथ हुई। राजकीय इंटर कॉलेज दौलाघाट में छात्रों ने स्वागत गीत और बाल दिवस पर आधारित गीत प्रस्तुत किए तथा विद्यालय परिसर में रैली भी निकाली गई। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज बसर में निबंध, ड्राइंग, क्विज़ और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा बाल विवाह प्रतिषेध विषय पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। शचि शर्मा ने दोनों विद्यालयों में छात्रों को किशोर न्याय अधिनियम 2015, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो), तथा बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े प्रावधानों के साथ ही शिक्षा के महत्व पर भी जागरूक किया। नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी छात्रों को दी गई। इस दौरान पंपलेट भी वितरित किए गए। शिविरों में अधिकार मित्र भी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डोटलगांव में सड़क निर्माण के मलबे में नहर दबने से भूमि हो रही बंजर
Next: एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में सतर्कता बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.