Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में सतर्कता बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में सतर्कता बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 14/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जनपद में दर्ज अपराधों, लंबित विवेचनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति और हालिया घटनाओं के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि दिल्ली में हाल ही में हुई ब्लास्ट घटना को देखते हुए जनपद में सतर्कता बढ़ाई जाए। प्रवेश और निकासी बिंदुओं सहित संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने, घर-घर वेरिफिकेशन ड्राइव चलाकर बाहरी व्यक्तियों की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने लंबित ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायतों के निस्तारण, माल मुकदमाती के निपटारे और वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन भल छौ’ औपचारिकता नहीं होना चाहिए। बैठक में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए एफआईआर दर्ज करने, साइबर सेल से सहयोग लेने और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्मैक, गांजा और शराब की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए। पुलिस बल की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सड़क हादसों पर लगाम लगाने, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अल्मोड़ा और जागेश्वर धाम में पार्किंग व्यवस्था को सुधारने पर भी विचार-विमर्श हुआ। गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। थाना देघाट में डिजिटल गिरफ्तारी करने वाले साइबर ठग की गिरफ्तारी, भतरौजखान क्षेत्र में दो नशा तस्करों की गिरफ्तारी और रानीखेत में चोरी का खुलासा कर चोरी का माल बरामद करने पर एसओजी अल्मोड़ा के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार को पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ चुना गया। इसके अलावा प्रभावी पुलिसिंग और सराहनीय कार्य करने वाले 14 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी, मुख्य अग्नि अधिकारी नरेन्द्र सिंह कुंवर, पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव टम्टा सहित जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाल दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाए जागरूकता शिविर
Next: 30 नवंबर तक सभी राशन कार्डों की ई-केवाईसी अनिवार्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.