Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला सूचना अधिकारी ने किया कैहड़गांव का दौरा
  • अल्मोड़ा

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला सूचना अधिकारी ने किया कैहड़गांव का दौरा

AltnewsUttarakhand 21/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने विकासखंड स्याल्दे के कैहड़गाँव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जन-जागरूकता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, संचार व्यवस्था तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी से संबंधित मुद्दे जिला सूचना अधिकारी के समक्ष रखे। सत्यपाल सिंह ने सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को अवगत कराने तथा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की तथा विभागीय स्तर पर उपलब्ध सेवाओं व सूचना तंत्र के बारे में भी जानकारी साझा की। जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही जनता की समस्याओं को नज़दीक से जानना और उन्हें त्वरित समाधान प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से फील्ड में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े कार्यों को संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न करने पर जोर दिया। इस दौरान ग्रामवासियों 8 शिकायतें जिला सूचना अधिकारी के सम्मुख रखी जो विभिन्न विभागों से संबंधित रही। जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकता से इन सभी शिकायतों को सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान मौके पर उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी लोगों से संवाद स्थापित किया तथा उपस्थित अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। यहां ग्राम प्रधान ज्योति मेहरा, सदस्य क्षेत्र पंचायत तनुजा गोस्वामी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सल्ट के डबरा गांव में विस्फोटक की 161 छड़ें बरामद
Next: राजकीय पॉलिटेक्निक चौनालिया में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.