Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 25/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विधानसभा सोमेश्वर क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणाओं और जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किया जाए ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जो योजनाएं अधूरी हैं, उनमें मिशन मोड में कार्य किया जाए। जिन परियोजनाओं के लिए शासन स्तर से कार्रवाई आवश्यक है, उनके प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत किए जाएं ताकि समाधान उच्च स्तर पर कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जहां कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, वहां आगणन तैयार कर आगे की कार्यवाही की जाए, जबकि पूर्ण हो चुकी योजनाओं के लोकार्पण की तिथि सुनिश्चित कर स्थानीय जनमानस को शीघ्र लाभान्वित किया जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति से संबंधित सभी कार्यों की गहन प्रगति रिपोर्ट ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गांवों में स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने, फील्ड स्तर पर निरीक्षण बढ़ाने तथा योजनाओं की पारदर्शिता बनाए रखने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधितों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, सोमेश्वर के जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सल्ट क्षेत्र में मिले जिलेटिन ट्यूब मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Next: मैचोड़ गांव में दीवार का मलबा ढहने से मजदूर की मौत, दो घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.