Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सल्ट क्षेत्र में मिले जिलेटिन ट्यूब मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

सल्ट क्षेत्र में मिले जिलेटिन ट्यूब मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 25/11/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में भारी मात्रा में मिले विस्फोटक पदार्थ के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। मौके से 161 जिलेटिन ट्यूब बरामद होने के बाद अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयासों के चलते आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 20/21 नवंबर को सल्ट थाना क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डभरा के पास झाड़ियों में 161 जिलेटिन ट्यूब मिलने पर पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण तथा सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में जनपद स्तर पर चार अलग-अलग टीमें गठित कीं। इसके साथ ही बम डिस्पोज़ल टीम, डॉग स्क्वाड, आसपास के थाना बल, एलआईयू और आईआरबी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गठित टीमों द्वारा इलाके में लगातार खोज अभियान चलाने के बाद 25 नवंबर 2025 को प्रकरण से जुड़े आरोपी प्रशांत कुमार विष्ट (35 वर्ष), पुत्र रविश चंद्र विष्ट, निवासी गरसारी, थाना पाटी, जनपद चंपावत को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2016–17 में तीन किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य के दौरान वह नजदीकी गांव में किराए के कमरे में रहता था। वर्ष 2018 में सड़क निर्माण के दौरान चट्टान आने पर उसके साझेदार लवी द्वारा जिलेटिन ट्यूब मंगाए गए थे। पुलिस के अनुसार कमरे को छह–सात वर्ष तक खाली न करने पर जून 2025 में मकान मालिक हिम्मत सिंह द्वारा सफाई कराई गई थी। सफाई के दौरान मजदूरों ने सामग्री को झाड़ियों में फेंक दिया था। मकान मालिक को जिलेटिन ट्यूब होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों के संबंध में पूछताछ जारी रखे हुए है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी, थानाध्यक्ष देघाट एवं विवेचक अजेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष भतरोजखान अवनीश कुमार, चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी, उपनिरीक्षक लोमेश कुमार और उपनिरीक्षक लखविंदर सिंह शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हवालबाग प्रधान संगठन के देवेंद्र सिंह नयाल बने अध्यक्ष, विनोद जोशी महामंत्री
Next: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.