Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
  • अल्मोड़ा

विधानसभा नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विधानसभा निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्र ने की। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने बूथ लेवल ऑफिसरों द्वारा बीएलओ ऐप के माध्यम से किए जा रहे मतदाता मिलान कार्य की स्थिति का आकलन किया और कहा कि सभी बीएलओ अपने कार्य समय पर पूरा करें तथा नियमित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा। उनका कहना था कि बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति से नामावली कार्य अधिक पारदर्शी और सुचारू होंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ अवेयरनेस ग्रुप का गठन किया जाएगा, जो मतदाता जागरूकता गतिविधियों का संचालन करेगा और स्थलवार मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग करेगा। अपर जिलाधिकारी ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईआरओ नेट और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त फॉर्म 6, 7 और 8 के प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि एसआईआर 2025 से जुड़े सभी कार्य निर्वाचन आयोग के मानकों और समयसीमा के अनुसार पूरे किए जाएं, ताकि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा सके। समीक्षा बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत, तहसीलदार ज्योति धपवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि कई अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चयनित युवकों को किया सम्मानित
Next: दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक को हटाने के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.