Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चयनित युवकों को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चयनित युवकों को किया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 28/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार खेल कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा युवाओं को अग्निवीर भर्ती हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण बैच में कुल 50 युवा प्रतिभागी शामिल थे। इनमें से 20 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफल होकर अपना चयन सुनिश्चित किया है, जो जनपद के लिए गर्व का विषय है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गत दिवस इन चयनित युवाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों के साथ बैठकर संवाद किया तथा उनके भविष्य के लिए उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अन्य प्रशिक्षुओं को भी इससे प्रेरणा लेने और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के कोच सागर सिंह बिष्ट को भी जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया तथा युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए उनके प्रयासों की सराहना की। खेल कार्यालय द्वारा युवाओं को दी जा रही इस प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, खेल प्रशिक्षक सहित चयनित एवं प्रशिक्षणरत युवा उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम पर हुई कार्यशाला
Next: विधानसभा नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.