Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ 15 दिसंबर से प्रारम्भ
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ 15 दिसंबर से प्रारम्भ

AltnewsUttarakhand 11/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर पंकज कुमार शाह ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देशन में निर्धारित समय पर संचालित कराने के लिए परीक्षा अनुभाग लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करने के लिए विभाग के सभी सहयोगी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। प्रोफेसर शाह के अनुसार स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएँ 15 दिसंबर से और स्नातकोत्तर तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएँ 22 दिसंबर से प्रारम्भ होंगी। सभी परीक्षाएँ 25 जनवरी तक पूर्ण कर ली जाएँगी। उन्होंने कहा कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है, इसलिए विद्यार्थियों को समय पर फॉर्म भरने के लिए निर्देशित किया गया है। एक अन्य जानकारी में उन्होंने बताया कि सत्र 2022–25 के स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा सत्र 2022–24 के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के भूतपूर्व विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 है। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पूरी की जाएगी। कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए परीक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों के आवेदन फॉर्म, पोर्टल संचालन, गोपनीय कार्यों और परीक्षा आयोजन से जुड़े सभी चरणों को सुचारु व सुरक्षित रूप से पूरा किया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शहीद द्वार एवं स्मारक के निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित
Next: जिलाधिकारी अंशुल सिंह की त्वरित कार्यशैली, पीड़ित महिला को 24 घंटे के भीतर मिली आर्थिक सहायता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.