Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह की त्वरित कार्यशैली, पीड़ित महिला को 24 घंटे के भीतर मिली आर्थिक सहायता
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की त्वरित कार्यशैली, पीड़ित महिला को 24 घंटे के भीतर मिली आर्थिक सहायता

AltnewsUttarakhand 11/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आपदा प्रभावित परिवार की समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मदद उपलब्ध कराई। ग्राम काण्डे, विकास खण्ड ताकुला की निवासी खीला देवी, विगत 09 दिसम्बर को अपने क्षतिग्रस्त आवासीय भवन से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची थीं।

प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल पटवारी को निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। त्वरित सत्यापन के बाद प्रभावित परिवार को तीक्ष्ण क्षति श्रेणी में सहायता स्वीकृत की गई। इसी क्रम में 10 दिसम्बर को उन्हें एक लाख रुपये का चेक प्रदान कर राहत दी गई।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पीड़ित परिवार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भविष्य में अतिरिक्त आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से संस्तुति भी भेज दी है।

राहत प्राप्त होने के बाद खीला देवी ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन की त्वरित मदद से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ 15 दिसंबर से प्रारम्भ
Next: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.