Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुयाल ने एनएसयूआई से दिया इस्तीफा
  • अल्मोड़ा

एसएसजे परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुयाल ने एनएसयूआई से दिया इस्तीफा

AltnewsUttarakhand 11/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुयाल ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। औपचारिक पत्र जारी कर उन्होंने अपना त्यागपत्र एनएसयूआई उत्तराखंड नेतृत्व को भेजा, जिसके बाद छात्र संगठन और परिसर की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। अपने इस्तीफे में लोकेश सुयाल ने लिखा है कि कुछ व्यक्तिगत कारणों, बदलती परिस्थितियों और संगठन के भीतर उत्पन्न मतभेदों के कारण वह अब एनएसयूआई से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के विश्वास से उन्हें कैंपस अध्यक्ष चुना गया था और उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा के साथ दायित्व निभाया। लोकेश सुयाल ने यह भी कहा कि पिछले दस वर्षों में एनएसयूआई ने उन्हें सीखने और काम करने तथा आगे बढ़ने का अवसर दिया, जिसके लिए वह संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में उनके लिए संगठन में बने रहना संभव नहीं है। लोकेश के इस्तीफे के बाद एसएसजे परिसर और एनएसयूआई इकाई में नेतृत्व को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संगठन की संरचना एवं रणनीति में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
Next: सोमेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.