Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
  • अल्मोड़ा

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

AltnewsUttarakhand 11/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कुमाऊं दौरे के तहत गुरुवार को अल्मोड़ा सर्किट हाउस में कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण विभागों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में उन्होंने कहा कि जनपद के विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और लाभों का सही पात्र तक पहुँचना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर पर ठोस बदलाव सुनिश्चित करें। बैठक में लखपति दीदी योजना, पलायन रोकथाम योजना, ऐपल मिशन, मधुग्राम और मौन पालन के विस्तार, ग्राम विकास तथा पॉलीहाउस स्थापना को और गति देने पर विशेष चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि ये योजनाएँ सीधे किसानों और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका से जुड़ी हैं, इसलिए प्रत्येक पात्र तक लाभ पहुँचाना अनिवार्य है। उन्होंने जनपद में हॉर्टी-टूरिज्म की संभावनाओं पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए, जिससे उद्यानिकी को पर्यटन से जोड़कर युवाओं और किसानों के लिए नए अवसर तैयार हो सकें। इसके साथ ही दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अधिक युवाओं को स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर बल दिया। कृषि से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लम्बित दावों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके। कृषि विभाग द्वारा वितरित किए जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और स्पष्ट किया कि किसानों को दिए जाने वाले उपकरण उपयोगी और टिकाऊ होने चाहिए। उन्होंने जनपद में बंजर भूमि के प्रभावी उपयोग के लिए ठोस रणनीति तैयार कर उसे मिशन मोड में लागू करने पर जोर दिया। सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला सैनिक विश्राम गृह और कार्यालय के पुनर्निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसके लिए त्वरित प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने उद्यान, कृषि और ग्राम्य विकास विभागों को आपसी समन्वय मजबूत करने और जनप्रतिनिधियों के साथ सतत संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि योजनाओं का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के अपर्याप्त प्रचार-प्रसार के कारण कई पात्र लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं। इस दिशा में न्यायपंचायत स्तर पर कार्यशालाएँ आयोजित कर योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि योजनाओं के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बैठक में उपाध्यक्ष महिला उद्यमिता परिषद गंगा बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी अंशुल सिंह की त्वरित कार्यशैली, पीड़ित महिला को 24 घंटे के भीतर मिली आर्थिक सहायता
Next: एसएसजे परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुयाल ने एनएसयूआई से दिया इस्तीफा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.