Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन और सांसद खेल महोत्सव को लेकर तैयारी बैठक संपन्न
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन और सांसद खेल महोत्सव को लेकर तैयारी बैठक संपन्न

AltnewsUttarakhand 19/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे और सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्थानीय सांसद कार्यालय अल्मोड़ा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने की। बैठक में 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन और तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। यह खेल महोत्सव 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। बैठक में बताया गया कि खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रॉस कंट्री सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। खेल न केवल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं, बल्कि युवाओं को नशा, गलत संगत और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देते हैं। खेल शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक मजबूती, तनाव नियंत्रण और संतुलित व्यक्तित्व के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन अल्मोड़ा और उत्तराखंड की छुपी प्रतिभाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत-सत्कार की तैयारियों पर जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने बताया कि मुख्य द्वार से मंच तक बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी। महिला मोर्चा की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में तिलक कर भव्य स्वागत किया जाएगा। फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, महापौर अजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, अल्मोड़ा मंडल प्रभारी देवेंद्र नयाल, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, महामंत्री दर्शन रावत, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी मंटू, सह सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 20 दिसंबर को भैसियाछाना और भिकियासैंण में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
Next: मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी पर डीएम का सख्त रुख, जिला पूर्ति अधिकारी का वेतन रोका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.