Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों ने किया प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों ने किया प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 20/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल के नेतृत्व में नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2020 से निकाय कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक शासन स्तर पर ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। हालांकि वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियुक्त पर्यावरण मित्रों की सेवाकाल में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को नियुक्ति देने के शासनादेश पर संघ ने संतोष जताया है। संघ ने मांग की कि दैनिक वेतन, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मचारियों के विनियमितीकरण से जुड़ी नियमावली में संशोधन किया जाए, क्योंकि 4 दिसंबर 2018 तक 10 वर्ष की सेवा की शर्त के कारण कई कर्मचारी इसके लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। इसके साथ ही वर्षों से प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों को पदोन्नति देने और मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन की मांग उठाई गई। संघ ने यह भी कहा कि निकायों में पर्यावरण मित्रों के पदों को आउटसोर्स किया जाना कर्मचारियों के साथ अन्याय है, जबकि कोविड काल में उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवाएं दी थीं। पर्यावरण मित्रों ने मांगों के शीघ्र समाधान न होने पर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कपड़खान तोक में विधायक मनोज तिवारी ने सुनीं जनसमस्याएं
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘मनस-विद’ का विमोचन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.