Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश
  • अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र में तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश

AltnewsUttarakhand 26/12/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों से उत्पन्न जनसुरक्षा के गंभीर संकट को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तेंदुओं से आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि नगर के रिहायशी इलाकों, स्कूलों, पैदल मार्गों और घरों के आसपास तेंदुओं की खुलेआम आवाजाही अब आम लोगों के लिए जानलेवा खतरा बन चुकी है। नगरवासी भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जो गंभीर चिंता का विषय है। नगर कांग्रेस कमेटी ने वन विभाग कार्यालय का घेराव करते हुए मांग की कि तेंदुओं की सक्रियता वाले सभी चिन्हित स्थानों पर तत्काल पिंजरे लगाए जाएं। साथ ही नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, ट्रैप कैमरे लगाने और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई गई। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि सरकार और वन विभाग सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करें कि जंगली जानवरों से आमजन की सुरक्षा के लिए क्या नीतियां बनाई गई हैं और अब तक उन पर अमल क्यों नहीं हो पाया है। ज्ञापन में भविष्य में तेंदुओं से होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए स्पष्ट कार्ययोजना, समय-सीमा और जिम्मेदार अधिकारियों के नाम घोषित करने की मांग भी की गई। साथ ही यह आग्रह किया गया कि पकड़े गए तेंदुओं को नगर क्षेत्र से दूर सुरक्षित वन क्षेत्रों में छोड़ा जाए या स्थायी समाधान के तहत चिड़ियाघर अथवा रेस्क्यू सेंटर में रखा जाए, ताकि दोबारा खतरा उत्पन्न न हो। नगर कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और किसी भी प्रकार की जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग और शासन-प्रशासन की होगी। ऐसी स्थिति में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन सिंह रौतेला, पार्षद वैभव पांडे, पार्षद दीपक कुमार, पार्षद इंतखाब आलम, गीता मेहरा, प्रीति बिष्ट, गीता पांडे, परितोष जोशी, रोबिन, मनोज भंडारी, बीके पांडे, मनोज वर्मा, गोविंद सिंह मेहरा, भैरव गोस्वामी, निज़ाम कुरैशी, दिनेश पांडे, पंकज कांडपाल, रविंद्र टम्टा, कमल बिष्ट, कार्तिक साह, जगदीश तिवारी, राधा राजपूत, राधा टम्टा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता सम्मानित
Next: पन्याली जंगल मार्ग पर स्कूटी छोड़कर लापता युवक दिल्ली से सकुशल बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.