Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भर बने अल्मोड़ा के नितिन शाह
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भर बने अल्मोड़ा के नितिन शाह

AltnewsUttarakhand 28/12/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के निवासी नितिन शाह की कहानी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन और युवाओं के आत्मनिर्भर बनने का सशक्त उदाहरण है। फार्मेसी का कोर्स पूर्ण करने के बाद नितिन शाह स्वरोजगार के माध्यम से अपना भविष्य संवारना चाहते थे। इसी क्रम में उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी प्राप्त हुई, जिसने उनके सपनों को नई दिशा दी। प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शुभम सिंह तोमर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत जिला उद्योग केन्द्र द्वारा उन्हें पूरी प्रक्रिया में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संकलन में भी सहयोग किया गया। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात नितिन शाह को रूपये 3.5 लाख का ऋण स्वीकृत हुआ, जिससे उन्होंने अपना व्यवसाय प्रारम्भ किया। आज उनका व्यवसाय न केवल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, बल्कि इसके माध्यम से उन्होंने चार अन्य स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। वर्तमान में वे अपने व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 40 हजार से 50 हजार रुपये तक का लाभ अर्जित कर रहे हैं। शाह का कहना है कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है और वे गर्व के साथ अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। उनकी सफलता आज अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहते हैं। यह सफलता की कहानी स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सही मार्गदर्शन और इच्छाशक्ति के साथ युवाओं को रोजगार प्रदाता बनने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच और कथित वीआईपी के नाम उजागर करने की मांग
Next: अथरबनी ग्राम पंचायत की खुली बैठक में विकास प्रस्तावों पर सहमति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.