Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अथरबनी ग्राम पंचायत की खुली बैठक में विकास प्रस्तावों पर सहमति
  • अल्मोड़ा

अथरबनी ग्राम पंचायत की खुली बैठक में विकास प्रस्तावों पर सहमति

AltnewsUttarakhand 28/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत अथरबनी में रविवार को आयोजित प्रथम खुली बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं और प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विनोद जोशी ने की। बैठक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमानी कुंडू मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आनंद सिंह कनवाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य जमन सिंह बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान ग्रामवासियों ने क्षेत्र में जल निकासी की समस्या उठाते हुए पक्की नालियों के निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिस पर सहमति बनी। इसके अलावा गौशाला, गोबर गैस संयंत्र, मुर्गी बाड़ा और वीबी रामजी योजना के अंतर्गत खड़ंजों के निर्माण के प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। जल संरक्षण हेतु चाल-खाल निर्माण एवं बंजर क्षेत्रों में वृक्षारोपण का प्रस्ताव रखा गया। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए नई पेयजल लाइन बिछाने के विषय पर भी चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्रामसभा क्षेत्र में किन्नर समुदाय की मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी और शुभ अवसरों पर शगुन के नाम पर 2100 रुपये से अधिक की मांग को रोका जाएगा। साथ ही बिना सत्यापन के फेरी वालों और कबाड़ियों के क्षेत्र में घूमने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। ग्रामसभा क्षेत्र में खुले छोड़े जा रहे सीवर की समस्या पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। तय किया गया कि स्वच्छता समिति का गठन किया जाएगा, जो क्षेत्र में सर्वेक्षण कर खुले में सीवर छोड़ने वालों पर नजर रखेगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति को व्यवस्था सुधारने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा, इसके बाद भी सुधार न होने पर जुर्माना और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र के शीघ्र निर्माण, नई सोलर लाइटें लगाने और पुरानी लाइटों की मरम्मत, साथ ही क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के प्रस्ताव भी रखे गए। इसके अलावा अगले पांच वर्षों में पंचायत घर, सामुदायिक केंद्र, महिला उद्योग केंद्र, बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क और ओपन जिम के निर्माण हेतु भूमि चयन को लेकर विभागीय अधिकारियों से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को देने पर भी सहमति बनी। बैठक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमानी कुंडू ने ग्रामसभा के विकास कार्यों के लिए तीन लाख रुपये और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आनंद सिंह कनवाल ने दो लाख रुपये जारी करने की घोषणा की। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रश्मि सुप्याल, ग्राम विकास अधिकारी पंकज सुनौरी, वार्ड सदस्य रमेश भोज, इंदर सिंह बिष्ट, निर्मला बिष्ट, रेखा जोशी, नीमा बिष्ट, किरण साह, ख्याली पांडे, दीवान सिंह, सुंदर गंगोला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भर बने अल्मोड़ा के नितिन शाह
Next: क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान चलाया नशामुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.