Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/12/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर हवालबाग के सभागार में हुई बैठक में विभागवार शिकायतों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वे समाधान से पूरी तरह संतुष्ट हों। बैठक में लंबित मामलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समय-सीमा निर्धारित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, वहां अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर समस्या का समाधान करें। साथ ही अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर संपर्क कर उनकी वास्तविक समस्या समझने और उसी अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों की प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी को दी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
Next: अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.