Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल

AltnewsUttarakhand 30/12/2025 1 minute read

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। द्वाराहाट से सिनार–विनायक होते हुए रामनगर जा रही केमू बस सिरखोन बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार केमू बस संख्या यूके07 पीए 4025 सुबह करीब छह बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। मार्ग में सिरखोन बैंड के पास अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। बस में चालक और परिचालक सहित कुल 19 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा स्वयं मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही जनपद आपदा प्रबंधन के अंतर्गत गठित आईआरएस प्रणाली को भी सक्रिय किया गया। बस हादसे में कुल सात लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में जमोली निवासी 75 वर्षीय पार्वती देवी, उनके पति 80 वर्षीय गोविन्द बल्लभ मठपाल, 70 वर्षीय नन्दन सिंह, पाली निवासी 50 वर्षीय तारा देवी, नेपाल निवासी 20 वर्षीय गणेश, 18 वर्षीय उमेश तथा द्वाराहाट क्षेत्र की 55 वर्षीय गोविन्दी देवी शामिल हैं। वहीं हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल नन्दा बल्लभ और हंसी सती को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। इसके अलावा चार अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए रामनगर रेफर किया गया है, जबकि शेष घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
Next: नववर्ष के मद्देनज़र अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.