Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रेशर हॉर्न बजाने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक ट्रक सीज
  • अल्मोड़ा

प्रेशर हॉर्न बजाने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक ट्रक सीज

AltnewsUttarakhand 03/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पहाड़ की शांत वादियों में अनावश्यक शोर फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लमगड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न का उपयोग करते पाए गए दो ट्रक चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि एक ट्रक को कागजात न होने पर सीज कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेश कोहली और पुलिस टीम ने लमगड़ा क्षेत्र में जांच के दौरान दो ट्रकों को रोका, जिनमें प्रेशर हॉर्न का प्रयोग किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों से मौके पर ही प्रेशर हॉर्न उतरवाए और चालकों को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी। जांच के दौरान एक ट्रक चालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर संबंधित वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पहाड़ी क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 12 जनवरी से पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर
Next: सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.