Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान
  • अल्मोड़ा

सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

AltnewsUttarakhand 03/01/2026

अल्मोड़ा। बीते दिनों केली उत्तराखंड नाम से संचालित फेसबुक पेज पर प्रसारित वीडियो का जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संज्ञान लिया है। इस पोस्ट में फेसबुक संचालक ने उनकी पत्नी का अल्ट्रासाउंड बेस अस्पताल में नहीं होने की शिकायत की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि जब वे अल्ट्रासाउंड कराने बेस अस्पताल पहुंचे तो वहां पर अल्ट्रासाउंड स्टाफ उपलब्ध नहीं था। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल तथा बेस अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को ऐसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज सीपी भैंसोड़ा से इस संबंध में जानकारी ली, तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त दिनांक को अल्ट्रासाउंड करने वाला डॉक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) अवकाश पर थे। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल तथा बेस अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि यदि भविष्य में ऐसा कोई तात्कालिक प्रकरण आता है तो आपसी समन्वय से संबंधित मरीज को तत्काल उपचारित किया जाए। यदि किसी अस्पताल में किसी कारण से सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही तो दोनों अस्पताल प्रबंधन एक इकाई के रूप में कार्य करते हुए आपसी समन्वय के साथ संबंधित मरीज को उपलब्ध सुविधा का लाभ दें। जिला प्रशासन ने आम जन से अभी अपील की है, कि अल्मोड़ा मुख्यालय में दो बड़े अस्पताल संचालित हैं, जो जनता के बेहतर उपचार के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक अस्पताल में कोई सुविधा किसी कारण से उपलब्ध नहीं हो पा रही तो दूसरे अस्पताल में जाकर इलाज कराया जा सकता है, इसके लिए दोनों अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है। चूंकि दोनों अस्पताल एक दूसरे के निकट ही स्थित हैं, इसलिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में जाने को रेफरल कहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रेशर हॉर्न बजाने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक ट्रक सीज
Next: अंकिता भंडारी प्रकरण के राजनीतिकरण का भाजपा ने किया विरोध, कांग्रेस का पुतला फूंका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.