Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लुई ब्रेल दिवस पर रैमजे इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

लुई ब्रेल दिवस पर रैमजे इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 04/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लुई ब्रेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उप शाखा, अल्मोड़ा की ओर से रैमजे इंटर कॉलेज में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अपने संबोधन में लुई ब्रेल के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि ब्रेल लिपि ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की नई राह खोली है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संवेदनशील तथा सहयोगात्मक वातावरण तैयार किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से दृष्टिबाधित व्यक्तियों के कल्याण, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उप शाखा, अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों और ब्रेल लिपि के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि ब्रेल लिपि न केवल पढ़ने-लिखने का माध्यम है, बल्कि यह दृष्टिबाधित व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत आधारशिला भी है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने लुई ब्रेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समावेशी और समान अवसरों वाले समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा सहित दृष्टिबाधित संघ के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लमगड़ा पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर दी सुरक्षा और कानून की जानकारी
Next: जिला कारागार अल्मोड़ा में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.