Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार से तस्करी किया जा रहा 13 लाख का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

कार से तस्करी किया जा रहा 13 लाख का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 05/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। जनपद में एसओजी और सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक आर्टिगा कार से करीब 13 लाख रुपये कीमत का 51.950 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध रूप से गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी तथा थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह एसओजी और सल्ट पुलिस की टीम ने नैल तिराहा के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सराईखेत की ओर से आ रही सफेद रंग की आर्टिगा कार संख्या एचआर 38 एबी 9680 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार तीन युवकों के कब्जे से कुल 51.950 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी शिव विहार कॉलोनी चिल्किया, थाना रामनगर, जिला नैनीताल, मोहम्मद अनस पुत्र स्वर्गीय अतीक हुसैन निवासी तेलीपुरा बड़ी मस्जिद के पास, रामनगर, जिला नैनीताल तथा मोहम्मद हासिम पुत्र स्वर्गीय खलील अहमद निवासी तेलीपुरा रामनगर, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया। तीनों की उम्र 21 से 22 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी गांजा सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में मुकदमा अपराध संख्या 01/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस गांजा की खरीद-फरोख्त और इसके स्रोतों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 12 लाख 98 हजार 750 रुपये आंकी गई है। सफल कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। इस कार्रवाई में अपर उप निरीक्षक लखविन्दर सिंह, अपर उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल गणेश पांडे शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अल्मोड़ा में विशाल जुलूस, सीबीआई जांच की उठाई मांग
Next: 25 से 29 जनवरी तक लोक गीत और संस्कार गीतों की कार्यशाला, 18 जनवरी तक होंगे पंजीकरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.