Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला अस्पताल में हंगामा, सरकारी कार्य में बाधा और कर्मचारियों से हाथापाई का आरोप
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में हंगामा, सरकारी कार्य में बाधा और कर्मचारियों से हाथापाई का आरोप

AltnewsUttarakhand 08/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम मटेला, कोसी अल्मोड़ा निवासी नरेन्द्र सिंह बिष्ट गुरुवार को अपने एक साथी के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पंजीकरण एवं शुल्क कक्ष में तैनात कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और नकदी काउंटर में हाथ डालने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने अन्य कर्मचारियों को मोबाइल से वीडियो बनाकर डराने-धमकाने की कोशिश की। कर्मचारियों का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की, कर्मचारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया और अस्पताल में मौजूद मरीजों व उनके तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप यह भी है कि आरोपी ने कर्मचारियों को भविष्य में देख लेने की धमकी दी। इस मामले में ढूंगाधारा अल्मोड़ा निवासी प्रेम पवार और बसंत बल्लभ कांडपाल की ओर से कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी गई है। तहरीर में आरोपी नरेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम मटेला, ब्लॉक हवालबाग, जिला अल्मोड़ा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकरण में उचित दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो जिला चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारी और चिकित्सक कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
वहीं इस मामले पर द्वितीय पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गई है और अस्पताल के कर्मचारियों के विरुद्ध मारपीट के सम्बन्ध में तहरीर दी गई है।
पुलिस दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग, निकाला जुलूस
Next: दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.