Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में आठ असिस्टेंट प्रोफेसरों ने संभाला कार्यभार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में आठ असिस्टेंट प्रोफेसरों ने संभाला कार्यभार

AltnewsUttarakhand 10/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा राजकीय मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी में आंशिक इजाफा हुआ है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड की ओर से कॉलेज के विभिन्न विभागों में 28 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति को स्वीकृति दी गई थी। इनमें से आठ असिस्टेंट प्रोफेसरों ने अलग-अलग विभागों में तैनाती ले ली है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार एनेटॉमी, बायोकैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, एनेस्थीसिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, सीनियर रेजिडेंट और ईएनटी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कार्यभार ग्रहण किया है। शेष स्वीकृत पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने वर्तमान तैनाती स्थल से त्यागपत्र देने के लिए लगभग एक माह का समय मांगा है, जिसके बाद वे अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में योगदान करेंगे। फैकल्टी की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज के लिए इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए असिस्टेंट प्रोफेसरों के कार्यभार संभालने से जहां चिकित्सकीय सेवाओं में सुधार की उम्मीद है, वहीं एमबीबीएस सहित अन्य पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 178 पद स्वीकृत हैं, जिनके सापेक्ष वर्तमान में केवल 56 पदों पर ही तैनाती है। लंबे समय से फैकल्टी की कमी के कारण मरीजों और छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि आठ असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, जबकि अन्य चयनित अभ्यर्थियों ने एक माह का समय मांगा है। नियुक्ति से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होते ही शेष पदों पर भी तैनाती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
Next: मां नंदा राजजात 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.