Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनता दरबार में सौ से अधिक शिकायतों का मौके पर समाधान
  • अल्मोड़ा

जनता दरबार में सौ से अधिक शिकायतों का मौके पर समाधान

AltnewsUttarakhand 15/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत दन्या क्षेत्र में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के विभिन्न गांवों से पहुंचे सौ से अधिक लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनपद स्तरीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों ने लंबे समय से लंबित अपने कार्य पूरे कराए। रामलीला मैदान में आयोजित शिविर में श्रम विभाग के स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई, जहां डेढ़ सौ से अधिक श्रमिकों ने पंजीकरण कराया। इसके अलावा पेयजल, सड़क, विद्युत, शिक्षा, राशन कार्ड और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं, जिनका समाधान संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से कराया गया। शिविर में भनोली की तहसीलदार सौम्या बृजवाल ने स्वयं मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनीं और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अल्मोड़ा की अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर आम लोगों के लिए राहत लेकर आते हैं और प्रशासन व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में प्राथमिकता बरतने की अपील की। शिविर में ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, खंड विकास अधिकारी रोहित वर्मा, गोपाल गैड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके जोशी, हरीश प्रसाद और व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पहुंचे अल्मोड़ा, विभिन्न मुद्दों पर रखे विचार
Next: सड़क सुरक्षा माह के तहत चौखुटिया और सोमेश्वर में निकाली जागरूकता बाइक रैली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.