Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा माह के तहत चौखुटिया और सोमेश्वर में निकाली जागरूकता बाइक रैली
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा माह के तहत चौखुटिया और सोमेश्वर में निकाली जागरूकता बाइक रैली

AltnewsUttarakhand 15/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत चौखुटिया और सोमेश्वर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना रहा। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में आयोजित किया गया। आयोजन में अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस, कोतवाली अल्मोड़ा, पुलिस लाइन, फायर स्टेशन, पुलिस कार्यालय और अभिसूचना इकाई की सहभागिता रही। कोतवाली सोमेश्वर के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी और कोतवाली चौखुटिया के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में दोनों थाना क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल पुलिस कर्मियों ने बैनर, पोस्टर और पंपलेट के साथ ऊर्जावान नारों के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया और यातायात नियमों के पालन की अपील की। रैली के दौरान वाहन चालकों और आम जनता को नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने, निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, ट्रिपल राइडिंग और स्टंटबाजी से बचने तथा नाबालिगों से वाहन न चलवाने के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत होने वाली चालानी कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह नियमों का पालन करे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जनता दरबार में सौ से अधिक शिकायतों का मौके पर समाधान
Next: पूछने पर बताया तेजपत्ता, तलाशी में निकला गांजा, सवा 11 लाख के गांजे के साथ 5 गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.