Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने दिलाई यातायात नियमों की शपथ
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने दिलाई यातायात नियमों की शपथ

AltnewsUttarakhand 20/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 36वें सड़क सुरक्षा जागरूकता माह-2026 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। वहीं सल्ट थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और चालकों को नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पांडे ने अल्मोड़ा के शिखर तिराहे पर चालकों और आम लोगों को नियमों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन न चलाने की अपील की। टैक्सी चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग से बचने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए भी जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हरसंभव सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सारकोट में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
Next: सीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त रुख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.