Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सारकोट में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सारकोट में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

AltnewsUttarakhand 20/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सारकोट में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता और बाल सखा प्रकोष्ठ की जनपद प्रभारी डॉक्टर दीपा जलाल ने छात्राओं को आत्म-पहचान का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि अपने भीतर की शक्ति और कमजोरी को पहचानना भविष्य की योजनाएं बनाने में मदद करता है। छात्राओं से आत्मस्वीकारोक्ति पर भी चर्चा की गई और बताया गया कि कमजोरियों को स्वीकार कर उन पर काम करना और अपनी क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ना सफलता की दिशा तय करता है। डॉक्टर दीपा जलाल ने कहा कि बालिकाओं के लिए आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। उन्होंने छात्राओं को ‘माई कैरियर एडवाइजर’ ऐप के बारे में भी जानकारी दी। बताया गया कि यह ऐप शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एनसीईआरटी के सहयोग से विकसित किया गया है, जो उच्च शिक्षा और करियर से जुड़े निर्णय लेने में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य नाज़ा ताज ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया और पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति पांडे ने किया, जबकि सरिता कुल्याल ने छात्राओं को रचनात्मक कौशल के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने करियर से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उत्तर डॉक्टर दीपा जलाल ने दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रियंका जोशी, दीपा, चंद्रकला, डिंपल जोशी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर ‘भारतीय ज्ञान परम्परा एवम् भारतीय ज्ञान प्रणाली’ पुस्तक का लोकार्पण
Next: सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने दिलाई यातायात नियमों की शपथ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.