Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज ने अथरबनी में चलाया फैमिली एडॉप्शन कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

एसएसजे मेडिकल कॉलेज ने अथरबनी में चलाया फैमिली एडॉप्शन कार्यक्रम

AltnewsUttarakhand 25/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से शनिवार को ग्रामसभा अथरबनी में फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एनएमसी मानकों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य एमबीबीएस विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य से जोड़ते हुए व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर चंद्र प्रकाश भैसोड़ा और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर मसरूफ हसन के निर्देशन में किया गया। फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने गांव के परिवारों को अपनाकर उनका सर्वे किया। प्रत्येक विद्यार्थी ने तीन परिवारों को गोद लिया, ताकि स्वास्थ्य, स्वच्छता और परिवार की जरूरतों को समझते हुए उन्हें परामर्श दिया जा सके। कार्यक्रम के तहत जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की योजना भी बनाई गई है। प्रधान विनोद जोशी ने इस कार्यक्रम को सार्थक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जहाँ एक तरफ इस कार्यक्रम से छात्र-छात्रों में गोद लिए परिवारों से जुड़ाव होगा वहीं दूसरी तरफ गोद लिए परिवारों को भी सहायता मिलेगी। इस कार्यक्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष बैच 2025 के कुल 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में ग्राम प्रधान विनोद जोशी का विशेष सहयोग रहा। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से नरेश कुमार आगरी, दीप चंद्र और मोहम्मद इकबाल, चिकित्सकीय समाज कल्याण अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। साथ ही एमबीबीएस इंटर्न चांदनी और शालिनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 26 जनवरी से एक माह चलेगा विशेष सफाई अभियान
Next: रस्यारागांव में विकलांग युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.