Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रस्यारागांव में विकलांग युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका
  • अल्मोड़ा

रस्यारागांव में विकलांग युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

AltnewsUttarakhand 25/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। सोमेश्वर तहसील के रसियार गांव में शनिवार देर शाम एक दिव्यांग युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घर से कुछ ही दूरी पर खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना पर सोमेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रसियार गांव निवासी कुंदन राम (43) पुत्र नर राम के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कुंदन राम दिव्यांग थे और बकरी चराने के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी आर्थिक स्थिति सामान्य थी और वे मेहनत से अपना घर चलाते थे। बताया गया कि घटना के समय कुंदन राम की पत्नी मायके गई हुई थी और वह घर में अकेले थे। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस जांच में सामने आया कि शव घर से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिला। शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर संदेह गहराता जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोटें गिरने से आई हैं या किसी प्रकार की मारपीट के कारण लगी हैं। सोमेश्वर थाना कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी और यदि कोई आपराधिक तथ्य सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे मेडिकल कॉलेज ने अथरबनी में चलाया फैमिली एडॉप्शन कार्यक्रम
Next: गांधी पार्क में आयोजित रैली में महिला वक्ता से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.