Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

AltnewsUttarakhand 31/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद पर नवीन तैनाती के बाद हरक राम कोहली ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके अल्मोड़ा पहुंचने पर शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न संगठनों और कर्मचारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यभार ग्रहण से पूर्व एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा, राजकीय शिक्षक संघ तथा उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल नैनीताल के पूर्व मंडलीय सचिव और उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के जिला सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, जिला अध्यक्ष पान सिंह मेर, जिला सचिव दुर्गा सिंह नेगी, फेडरेशन के मंडलीय सचिव पंकज जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा रवि मेहता, सुरेश जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मोहित पांडे और राजन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजीव बिष्ट और प्रेम प्रकाश, सहायक निदेशक संस्कृत सुरेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी जगत सिंह बिष्ट और जगदीश सिंह बिष्ट, जगदीश सोनाल, दीपिका मिश्रा, गोविंदा मेहता, गीता कांडपाल, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, अवनीश पडियार, त्रिलोक सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र पाठक, हीरा सिंह, तारा तिवारी, विधि अधिकारी ज्योति आर्या सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यभार ग्रहण के बाद हरक राम कोहली ने विभागीय सहयोग से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Next: बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.