Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

AltnewsUttarakhand 31/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जन शिक्षण संस्थान अल्मोड़ा की ओर से कार्यालय स्टाफ और प्रशिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। हवालबाग स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 29 से 31 जनवरी 2026 तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को स्वरोजगार, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय प्रबंधन, ऋण प्रबंधन और विपणन रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रतिभागियों को वाक कौशल, उद्यमिता विकास और लघु उद्यम परियोजनाओं के निर्माण की तकनीकों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सर्वेक्षण की विधि, लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया और स्वयं सहायता समूहों के गठन जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र नैल्वाल और निदेशक सुरेश सिंह बिरौड़िया ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उनके साथ विपिन सनवाल, उमेश गुरुरानी, लोकेश जोशी, संगीता विष्ट, दिवान राम आर्या, राजेंद्र सिंह रावत और आर.एस. विष्ट ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण में मुन्नी बोरा, लीला जोशी, ममता विष्ट, नेहा थापा, मनोज गुरुरानी, उमेश गुरुरानी, राजेंद्र सिंह रौतेला, तारा लटवाल, मंजू नगरकोटी, किरण सलाल, सुनीता जोशी, राकेश विष्ट, अंजु विष्ट सहित अनेक प्रशिक्षक और अनुदेशक शामिल रहे। समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य स्टाफ और प्रशिक्षकों की कार्यक्षमता को बढ़ाना है, ताकि वे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रभावी ढंग से प्रेरित कर सकें। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को स्वरोजगार से संबंधित तकनीकी जानकारियों के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बहुउद्देशीय शिविरों में 2052 लोगों को मिला लाभ
Next: मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.