Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

AltnewsUttarakhand 31/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद के धौलछीना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अल्मोड़ा–बाड़ेछीना मोटर मार्ग पर दल बैंड के समीप हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार स्कूटी और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार युवक ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान कमलेश सिंह भंडारी पुत्र मोहन सिंह भंडारी, निवासी खत्याड़ी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि धौलछीना थाना क्षेत्र में शनिवार को ही एक स्कार्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे दम्पति की मौत हो गई और बेटे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण
Next: बग्वाली पोखर क्षेत्र में सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.