Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोल्डन बॉयज का कब्जा
  • अल्मोड़ा

स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोल्डन बॉयज का कब्जा

AltnewsUttarakhand 02/02/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। नगर के जीआईसी खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय रोहित वाणी मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेल के रोमांच और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। फाइनल में गोल्डन बॉयज और कसार वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें गोल्डन बॉयज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी, महापौर अजय वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह पिलखवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट और नगर निगम पार्षद वंदना वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोल्डन बॉयज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कसार वॉरियर्स की टीम 67 रन पर सिमट गई। इस तरह गोल्डन बॉयज ने 43 रन से मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मैच में गोल्डन बॉयज के कप्तान गोलू ने 19 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। दीप चंद्र जोशी को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, तुषार गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और विक्की रॉनी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि दी गई, जबकि उपविजेता कसार वॉरियर्स को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले से पूर्व अतिथियों ने स्वर्गीय रोहित वाणी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके नाना राम सिंह गैड़ा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान युवा प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से अंडर-13 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच भी मुकाबला कराया गया। यह मैच सनशाइन क्रिकेट एकेडमी और टीम स्टेडियम के बीच खेला गया। सनशाइन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 54 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम स्टेडियम ने आठ ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। समापन अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, कैलाश वाणी, भगत रावत, सूरज वाणी, आशीष भारती, अरविंद चंद्र जोशी, अनिल वर्मा, सुनील कुमार यादव, अवनी अवस्थी, पवन नगरकोटी, राहुल कनवाल, गिरीश नाथ गोस्वामी, निखिल साह, राहुल गोस्वामी, प्रतेश पाण्डे, राकेश बिष्ट, दिप्ती बिष्ट, ममता वाणी, संतोष बिष्ट, नीरज डंगवाल, जमन सिंह बिष्ट, राजू लाटवाल, हरिश बिष्ट, राहुल बनवाल, संदीप नयाल, प्रदीप, कमल मेहता, महेन्द्र, पारस, हिम, आशू जोशी, हिमांशु नगरकोटी, इन्दर गोस्वामी, लोकेश तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, परितोष जोशी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
Next: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.