Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंडमान-निकोबार के अनाम द्वीपों के नामकरण के लिए आमंत्रित किए गए सुझाव
  • अल्मोड़ा

अंडमान-निकोबार के अनाम द्वीपों के नामकरण के लिए आमंत्रित किए गए सुझाव

AltnewsUttarakhand 07/02/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों और चट्टानों के नामकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्कृति निदेशालय, उत्तराखंड शासन के निर्देश पर यह पहल की गई है, जिसके तहत जनसामान्य, शिक्षाविदों, इतिहासकारों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों से सुझाव मांगे गए हैं। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रस्तावित नाम उत्तराखंड के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों, समाज सुधारकों, वैज्ञानिकों, कलाकारों, ऐतिहासिक घटनाओं अथवा राज्य से जुड़े विशिष्ट भौगोलिक और सांस्कृतिक स्थलों पर आधारित हो सकते हैं। नाम ऐसे हों, जो जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करें और उत्तराखंड के गौरव से जुड़े हों। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रस्ताव के साथ संबंधित व्यक्ति, स्थान या घटना का लगभग 200 शब्दों में संक्षिप्त औचित्य प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही, प्रस्ताव के समर्थन में आवश्यक सहायक दस्तावेज भी संलग्न किए जाने होंगे। चंद्र सिंह चौहान ने अल्मोड़ा जनपद के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और बुद्धिजीवियों से अपील की है कि वे अपने सुझाव क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी कार्यालय अथवा संस्कृति निदेशालय, उत्तराखंड, देहरादून को प्रेषित करें। प्राप्त सभी प्रस्तावों को शासन स्तर पर अग्रसारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तराखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में सार्थक और तथ्यपरक सुझाव भेजे जाने चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्व वसूली और प्रमाणपत्र मामलों की प्रगति की समीक्षा
Next: भाजपा जिलाध्यक्ष की समीक्षा बैठक में उपस्थिति पर कांग्रेस का विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.